पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
Post Views: 11





