हैदराबाद-चंडीगढ़ उड़ान 6E-108 में लैंडिंग के बाद पावर बैंक में आग लगने से मची अफरातफरी, इमरजेंसी निकासी

Share

नई दिल्ली, 05 मई । IndiGo की हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट (6E-108) में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। घटना विमान के लैंडिंग के बाद रनवे पर खड़े होने के दौरान हुई।

लैंडिंग के बाद हुआ हादसा

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर विमान के पार्क होते ही एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (पावर बैंक) में आग लगने की सूचना मिली। स्थिति को गंभीर मानते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत आपातकालीन प्रक्रिया लागू की।

इमरजेंसी एक्जिट से सुरक्षित निकासी

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी को इमरजेंसी एक्जिट के जरिए तेजी से बाहर निकाला गया। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना के तुरंत बाद सभी आवश्यक कदम उठाए गए और यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर टीम तैनात की गई।

पावर बैंक से जुड़ी सुरक्षा पर फिर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर विमान में पावर बैंक जैसे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर एयरलाइंस यात्रियों को पावर बैंक को हैंड बैगेज में रखने और उपयोग के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देती हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30