रांची। रांची में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद रांची के जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी कर दी है। यह फैसला छात्रों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है। अब जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर होने से पहले बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी।
नया स्कूल समय
केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिक्षकों का समय
शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का कार्य समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।
कब से लागू
यह नया शेड्यूल 21 अप्रैल से पूरे राज्य में लागू होगा और सभी जिलों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
फैसला क्यों लिया गया
सरकार ने यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी और तेज धूप से बचाने के लिए लिया है।
रांची का पारा भी 40 डिग्री के पास पहुंचा
झारखंड में पलामू जिले का पारा सोमवार को करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, जमशेदपुर का 41.6, बोकारो का 43.1, चाईबासा का 41.4 और सरायकेला का 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।






