हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, विधिवत की पूजा-अर्चना; देश की सुख-समृद्धि और शांति की मांगी कामना

Share

हल्द्वानी, 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित अष्टभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी से देश और उत्तराखंड के लोगों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

नितिन नवीन निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब नौ बजे मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं सांसद अनिल बलूनी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से मुलाकात भी की।

हल्द्वानी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे के दौरान हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मंदिर दर्शन के बाद उनका युवा संवाद कार्यक्रम होटल अमरदीप में निर्धारित है। इसके बाद वह भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा नितिन नवीन पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे। रुद्रपुर रोड स्थित आर्क होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930