हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में 218वें सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

Share

रांची, 25 अगस्त । हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को 218वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। “राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम” के गायन और बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।

अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना

मंदिर के आचार्य ने संजय लाल और पूनम देवी से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद केसरिया पेड़ा, गुड़, चना और फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया गया।

संजय लाल ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का विधिवत पूजन किया। इसके बाद पाठ वाचकों का चंदन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

संगीतमय पाठ में लीन हुए श्रद्धालु

पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक और ढपली की धुन पर श्री गणेश वंदना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इसके बाद उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।

पाठ के दौरान श्रद्धालु भगवान हनुमान की आराधना में लीन नजर आए। बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को और भक्तिमय बना दिया।

महाआरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद

श्री सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजन में श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद, पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेड़ा, मनीष साहू ने गिरीगोला और राजेश जायसवाल ने फल प्रसाद की सेवा निवेदित की।

मंडल के पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, अशोक लड़ियां, कृष्णा, अंकित सिंह, ऋषभ चौरसिया, हिमांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

29 अगस्त को होगा श्याम भंडारा

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बताया गया कि हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 29 अगस्त, शनिवार को 214वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930