हजारीबाग: हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Share

हजारीबाग। बडकागांव के बरवाडीह में सुबह एक सड़क हादसे में तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी का हाईवा वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को बडकागांव के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया है।

लोग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनटीपीसी हाईवा वाहन बडकागांव बरवाडीह में तेल बेचने आया था और तेल बेचकर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

इसी दौरान हाईवा ने तेतरी देवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय हो कि इस इलाके में आए दिन एनटीपीसी के वाहन लोगों को मौत की नींद सुलाने का काम कर रही है। इधर बड़कागांव के समाज सेवी सोनू इराकी ने कहा कि एनटीपीसी इस क्षेत्र के लोंगों की मौत का सौदा करती है। और लोंगों की जान ले रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728