Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हजारीबाग मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो समेत चार नक्सली ढेर, AK-47 समेत हथियार बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–कोबरा बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता,

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी शहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम) भी शामिल है।

मारे गए अन्य नक्सलियों में महिला नक्सली नताशा (एसजेडसीएम), एरिया कमांडर बुधन करमाली और रंजीत गंझू शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

केरेडारी इलाके में चला संयुक्त ऑपरेशन

यह मुठभेड़ केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू खपियां गांव में हुई, जहां सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया।

सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें दो एके-47 राइफल और एक इंसास राइफल शामिल है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और घंटों चली मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही मारे गए। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य नक्सली घायल होकर भाग निकले हैं, जिनकी तलाश जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाकपा माओवादी से जुड़े थे सभी नक्सली

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चारों नक्सलियों के शव बरामद कर उनकी पहचान कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि मारे गए सभी नक्सली प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े हुए थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930