सुल्तानगंज ईओ हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Share

भागलपुर, 29 अप्रैल। भागलपुर जिले में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

हथियार बरामदगी के दौरान हुआ हमला

बुधवार तड़के पुलिस टीम आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए एक गुप्त स्थान पर ले गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

अचानक हमले और अफरा-तफरी के बीच आरोपी रामधनी यादव ने भागने और पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

15-20 मिनट चली गोलीबारी

करीब 15 से 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। अपने साथी को गिरता देख अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में मृत घोषित

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी और जख्मी पुलिसकर्मियों को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया।

तीन पुलिसकर्मी घायल

इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी को एक दिन पहले ही हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब फरार अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930