सुरक्षा में चूक! रांची रिम्स से बाल कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Share

रांची। राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में कुछ दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। चार दिन पहले उसने स्वयं आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर बाल कैदी को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान मंगलवार तड़के उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था में चूक का फायदा उठाया और फरार हो गया।

रांची के सदर पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) संजीव बेसरा ने बताया कि बाल कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में निरुद्ध बाल कैदी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

घटना के बाद रिम्स अस्पताल और बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने संबंधित सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच के संकेत दिए हैं और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930