Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीतामढ़ी-शिवहर पर सौगातों की बारिश, मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं का किया लोकार्पण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बागमती नदी पर मीनापुर–बेलसंड पथ में चंदौली घाट पर 70.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बेलसंड प्रखंड के ग्राम पंचायत चंदौली स्थित पीएमश्री हितनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय में नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने बेलसंड प्रखंड अंतर्गत हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट के माध्यम से कुल 554.12 करोड़ रुपये की लागत से 67 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 208.12 करोड़ रुपये की लागत से 26 योजनाओं का उद्घाटन तथा 346 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

नीतीश कुमार ने विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 386 लक्षित परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ 19 लाख 84 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहीं 4813 जीविका स्वयं सहायता समूहों की 19 हजार 124 दीदियों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 252 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अच्छा कार्य कर रही हैं। सरकार चाहती है कि आप आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवहर जिला अंतर्गत देवकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में 11.89 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटकीय सुविधा विकास कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने देवकुली धाम परिसर में कराए गए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर स्थित तालाब के चारों ओर सीढ़ी घाट निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवहर में बुडको की ओर से निर्मित कमलेश्वरी नंदन सिंह बस पड़ाव निर्माण पथ का उद्घाटन किया। इसके उपरांत नवनिर्मित बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 59 करोड़ रुपये की लागत से 103 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 42 करोड़ रुपये की लागत से 75 योजनाओं का उद्घाटन तथा 17 करोड़ रुपये की लागत से 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

बस पड़ाव परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने जीविका स्वयं सहायता समूहों को 15 करोड़ 1 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही 6509 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 125 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का सांकेतिक चेक दिया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 37 लाभुकों को 99 लाख 75 हजार रुपये का भी सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान राज्य के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, सांसद लवली आनंद (शिवहर), सांसद देवेशचंद्र ठाकुर (सीतामढ़ी), विधायक सुनील कुमार पिंटू, विधायक पंकज कुमार मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31