सारंडा के जराइकेला में आईईडी बलास्ट, एक महिला की मौत , 2 घायल

Share

चाईबासा :  सारंडा जंगल जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा जंगल में शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट हुआ है। इसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है।

घटना के बाद इलाके में आतंक और दहशत का माहौल फैल गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर एरिया सील कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि विस्फोटक पदार्थ सुरक्षा बलों को लक्ष्य बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाया गया हो, लेकिन ग्रामीणों के पैर पड़ने से ब्लास्ट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीण लकड़ी व पत्ता संग्रह के उद्देश्य से जंगल गए थे, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज हुई। स्थानीय लोग घायलों को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन एक युवती बचाई नहीं जा सकी। प्रशासन अभी मृतका का नाम और पहचान आधिकारिक रूप से जारी नहीं कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि आज शाम कोलभोंगा और बिंदिकिरी के जंगल में 3 महिलाएं नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलों में जगह-जगह आईडी बिछाए गए हैं, जिनकी चपेट में आ गई। इस ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है वंही दो महिलाएं घायल है जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती गया है। नक्सलियों की इस कारण हरकत से बेगुनाह ग्रामीणों की मौत हो रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930