साइबर ठगी की साजिश, पलामू एसपी के नाम पर फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को किया जा रहा मैसेज

Share

पलामू। पलामू के पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है और लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर एसपी ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यायल, उपायुक्त, डीआईजी पलामू सहित अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों और सिविल प्रशासन को जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक ने सोमवार दोपहर उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने की सूचना देते हुए कहा है कि किसी के जरिये फर्जी नंबर 7061147269 से पलामू पुलिस अधीक्षक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में लोग सावधान रहें और किसी तरह के प्रलोभन में ना आएंगे। अगर किसी से संपर्क किया जाता है तो इसकी सूचना नजदीक के थाने या पुलिस अधीक्षक को देने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31