Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भाजपा महिला नेताओं ने जताया कड़ा विरोध, पूरे देशभर की महिलाओं से माफी की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर बिहार भाजपा की महिला नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विधायकों ने उनसे देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

‘महिलाओं का अपमान, माफी जरूरी’

भाजपा विधायक श्रेयषी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव का बयान महिलाओं का अपमान है और उन्हें पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे कौरवों की दुष्ट सोच से जोड़ते हुए कहा कि ऐसी मानसिकता समाज के लिए खतरनाक है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘मानसिकता पर उठाए सवाल’

विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि भले ही उन्होंने हाल ही में राजनीति की शुरुआत की है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि इस तरह की सोच स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पप्पू यादव के साथ-साथ तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं से भी माफी मांगने की मांग की।

‘सार्वजनिक माफी नहीं तो आंदोलन’

भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि देश में नारी का सम्मान सर्वोपरि है और इस तरह के बयान अस्वीकार्य हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो महिलाएं अपने सम्मान की रक्षा करना जानती हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘बयान से परिवार भी आहत’

विधायक अनामिका पटेल ने कहा कि इस बयान से समाज ही नहीं, बल्कि पप्पू यादव के परिवार को भी ठेस पहुंची होगी। उन्होंने कहा कि मर्यादा से बाहर जाने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विवादित बयान पर मचा बवाल

उल्लेखनीय है कि पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीते 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि 90 प्रतिशत महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। पूर्णिया सांसद के बयान पर बवाल मच हुआ है। उनके बयान को लेकर जहां महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है वहीं अब बीजेपी की महिला नेत्रियों ने उनपर हमला बोलीं है

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930