Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई पहुंचे नीतीश कुमार, 914 करोड़ की 370 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास 

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

जमुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई जिले के लघुआड़ में आयोजित कार्यक्रम में 914 करोड़ रुपये की लागत से कुल 370 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन योजनाओं में 602 करोड़ रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 312 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने जिले में 27031.47 लाख रुपये की लागत से बनी कुंडघाट जलाशय योजना का शिलापट्ट अनावरण कर उसका उद्घाटन भी किया और संबंधित विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के तहत घोषित योजनाओं की प्रस्तुति का अवलोकन किया और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए। इसके तहत सतत् जीविकोपार्जन योजना में 1073 लाभार्थियों को 5 करोड़ से अधिक की राशि, 12,814 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के रूप में 114 करोड़ से अधिक की राशि तथा 578 समूहों को परिक्रमी और प्रारंभिक निवेश निधि के तहत लगभग 29.62 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभुकों को भी सहायता प्रदान की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930