समृद्धि यात्रा के तहत नीतीश कुमार आज अररिया व किशनगंज को देंगे विकास योजनाओं की सौगात

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया और किशनगंज जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारम्भ करेंगे। इस उनके द्वारा जिलों में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अररिया जिले में ₹331 करोड़ की लागत से 6 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही ₹157 करोड़ की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन तथा ₹58 करोड़ की लागत से 2 योजनाओं का कार्यारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद वे आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री किशनगंज जिले में ₹133 करोड़ की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा ₹102 करोड़ की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां भी जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930