Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समय से पहले 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर अनीता देवी बनीं पश्चिमी सिंहभूम की पहली बीएलओ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) अनीता देवी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-195 पर कार्यरत अनीता देवी ने अपने मतदान केंद्र के सभी गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया है।

इस उपलब्धि के साथ वह पश्चिमी सिंहभूम जिले की पहली बीएलओ बन गई हैं, जिन्होंने यह लक्ष्य तय समय से पहले हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ की सूची में भी उनका नाम शामिल किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उपायुक्त ने दी बधाई

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने अनीता देवी को बधाई देते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अनीता देवी ने अपने समर्पण, जिम्मेदारी और समयबद्ध कार्यशैली से अन्य बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने इस सफलता के लिए चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी को भी बधाई दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

20 जुलाई तक तय है 100% डिजिटाइजेशन का लक्ष्य

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है।

निर्वाचन आयोग ने 12 जुलाई तक गणना प्रपत्रों के वितरण तथा 20 जुलाई 2026 तक सभी गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रशासन इस कार्य की नियमित निगरानी कर रहा है ताकि सभी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी हो सकें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

उपायुक्त ने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने घोषणा की कि जिले में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

मानसून को देखते हुए उपलब्ध कराए गए संसाधन

उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मानसून को ध्यान में रखते हुए उन्हें बरसाती, छाता और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण की लगातार समीक्षा की जा रही है और जिला निर्वाचन कार्यालय आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के लिए पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031