Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संजय सेठ ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर दी बधाई, बंगाल परिणाम पर बोले—“सनातन की जीत, अहंकार की हार”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 04 मई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत सनातन मूल्यों की जीत और अहंकार की हार का प्रतीक है।

बंगाल परिवर्तन की ओर अग्रसर

सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय सेठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जो रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की पावन धरती है, अब परिवर्तन के एक नए दौर की ओर अग्रसर है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि वर्षों से चले आ रहे अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति की दिशा में जनता ने सशक्त कदम उठाया है।

कुशासन से मुक्ति की उम्मीद

उन्होंने कहा कि वामपंथ के लंबे शासन के बाद तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता अब सुशासन, विकास और स्थिरता की नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। पश्चिम बंगाल, जो अब तक अव्यवस्था और पीड़ा से जूझ रहा था, अब बेहतर शासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

संजय सेठ ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और पश्चिम बंगाल के समर्पित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को नमन

उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन के आधार बने पश्चिम बंगाल के प्रत्येक मतदाता के प्रति वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन कार्यकर्ताओं को नमन किया, जिन्होंने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय उन्हीं के त्याग और समर्पण को समर्पित है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930