वैभव सूर्यवंशी ने पैर छूकर लिया पीएम मोदी से आशीर्वाद, 14 साल के युवा क्रिकेटर की संस्कारी झलक हुई वायरल

Share

IPL 2025 में धमाल मचाने वाले बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

पटना: पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला जब 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वैभव ने प्रधानमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिस पर पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी इस समय बिहार दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने वैभव और उनके परिवार से विशेष मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं और लिखा:

“पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव और उनके परिवार से मिला। युवा क्रिकेटर के क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उन्हें भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

IPL 2025 में वैभव का धमाका

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए 2025 के IPL सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक सात मैचों में 252 रन बनाए हैं। जयपुर में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उन्होंने महज़ 38 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली थी।

इस प्रदर्शन के साथ वह पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। IPL इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज शतक है, जो उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया।

परिवार संग मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे। पीएम ने पूरे परिवार की सराहना करते हुए युवा खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात देशभर में चर्चा का विषय बन गई है और वैभव की “संस्कारशीलता” ने लोगों के दिलों को छू लिया है।


सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं

ANI द्वारा साझा किए गए वीडियो में यह दृश्य वायरल हो गया है जहां वैभव पीएम मोदी के पैर छूते नजर आ रहे हैं। यूज़र्स इसे भारतीय संस्कृति और नई पीढ़ी की विनम्रता का प्रतीक बता रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031