Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वैभव सूर्यवंशी की दमदार पारी से रचा इतिहास, भारत बना छठी बार अंडर-19 विश्व चैंपियन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हरारे। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी और ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में एक और यादगार अध्याय बन गई।

भारत की इस बड़ी जीत के नायक रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 80 गेंदों पर विस्फोटक 175 रन ठोककर अंडर-19 स्तर पर अब तक की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली। उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली और कई रिकॉर्ड टूट गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भारत की पारी: सूर्यवंशी का तूफान

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और सेमीफाइनल के हीरो एरॉन जॉर्ज जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुरुआत में संयम से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने जेम्स मिंटो के एक ओवर में 18 रन बटोरते ही गियर बदल दिया। दूसरे छोर पर आयुष म्हात्रे (53) ने भी आक्रामक रुख अपनाया।

वैभव ने सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर इंग्लिश गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। फरहान अहमद के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर उन्होंने मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। 20 ओवर के भीतर शतक पूरा करने के बाद सूर्यवंशी रुके नहीं और देखते ही देखते 150 के पार पहुंच गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अर्धशतक से शतक और फिर डेढ़ सौ—सब कुछ बेहद तेजी से हुआ। 25 ओवर में भारत का स्कोर 250 पहुंच चुका था। हालांकि अगले ओवर में वैभव 175 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक इंग्लैंड पूरी तरह बैकफुट पर जा चुका था।

अंतिम ओवरों में कणिष्क चौहान के बड़े शॉट्स की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बना दिए—जो अंडर-19 नॉकआउट मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लैंड की पारी: फाल्कनर की लड़ाई, लेकिन नाकाफी

412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही। हालांकि बेन डॉकिन्स (66) और बाद में कैलिब फाल्कनर (115) ने संघर्ष जरूर किया। फाल्कनर ने शानदार शतक जमाकर कुछ समय के लिए उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

20 ओवर के बाद भारत ने लगातार विकेट झटककर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। आयुष म्हात्रे, दीपेश देवेंद्रन और आरएस अम्बरीश की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

मैच के बाद इंग्लिश कप्तान थॉमस रयू ने कहा,“वैभव जब लय में आए तो हमें समझ नहीं आया कि क्या करें। हमने योजना बनाई थी, लेकिन आज उन्होंने हम पर पूरी तरह हावी होकर खेला। उन्हें पूरा श्रेय जाता है।”

वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज वैभव सूर्यवंशी ने कहा,“बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यह पुरस्कार मैं पूरे सपोर्ट स्टाफ को समर्पित करता हूं। हमने दबाव नहीं लेने और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा करने पर ध्यान दिया। पिछले आठ-नौ महीनों की तैयारी का ही नतीजा आज सामने है।”

संक्षिप्त स्कोर:

भारत: 411/9 (50 ओवर)

वैभव सूर्यवंशी 175, आयुष म्हात्रे 53; जेम्स मिंटो 3/63

इंग्लैंड: 311 (40.2 ओवर)

कैलिब फाल्कनर 115, बेन डॉकिन्स 66; आरएस अम्बरीश 3/56

परिणाम: भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031