विश्व एड्स दिवस पर देवघर सदर अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Share

देवघर : सदर अस्पताल में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और आम लोगों ने भाग लिया.

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी/एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है, इसलिए संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाना या सामाजिक भेदभाव करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि मरीजों को सही जानकारी, समय पर इलाज और समाज का सहयोग मिलना बेहद जरूरी है.

सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की  है कि एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्तियों को अपना ही समझें, उन्हें मानसिक सहयोग दें और बिना किसी हिचक के अस्पताल में उपलब्ध जांच एवं इलाज सेवाओं का लाभ उठाएँ. उन्होंने बताया कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता रैली एवं परामर्श शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें लोगों को सुरक्षित जीवनशैली, नियमित जांच और इलाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031