Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विदेशी फंडिंग के आरोपों पर आगबबूला हुई पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा की पत्नी और लेखिका कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग और कथित मीडिया प्रभाव नेटवर्क से जुड़े आरोपों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाने वालों और उन्हाेंने जानबूझकर झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

कोटा नीलिमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अकाउंट से उन पर लगाए गए आरोप संबंधी पोस्ट कर कहा कि जांच के नाम पर फैलाया जा रहा यह पूरा कथानक मानहानिकारक बकवास है, जिससे वह स्तब्ध हैं। यह एक सोची-समझी झूठी कहानी है, जिसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रकाशित किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पोस्ट में उन्होंने कहा कि हर एक तथाकथित तथ्यात्मक दावा पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण है तथा इसके लिए जिम्मेदार लेखक, प्रकाशक और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ बिना देरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और कानून के तहत पूरे परिणाम तक मामला ले जाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ‘द हॉक आई’ नाम के एक एक्स हैंडल से शनिवार को एक पोस्ट किया गया था, जिसमें कांग्रेस, विदेशी फंडिंग और मीडिया नैरेटिव को लेकर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में दावा किया गया कि भारत में मीडिया नैरेटिव को प्रभावित करने वाला एक कथित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसके केंद्र में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930