Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वर्ल्ड कप जीत पर अररिया के स्कूली बच्चों का अनोखा जश्न, ‘T20’ की बनाई मानव श्रृंखला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया। गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूज़ीलैंड को परास्त करने के बाद लगातार भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई मिल रही है और हरेक क्रिकेट प्रेमी जीत के जश्न में शामिल है।देर रात से ही विभिन्न चौक चौराहों पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की।

क्रिकेट प्रेमियों के होली,दिवाली और ईद एक साथ मनाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।इसी क्रम में फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा के स्कूली बच्चों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में चैंपियन बने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर टी 20 लिखकर विश्व विजेता भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय,इंडिया जिंदाबाद आदि नारे लगाए।पूर्व स्कूल प्रधान कुमार राजीव रंजन के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने का जश्न मनाया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर स्कूल के प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की मेहनत और जज्बे ने आज हर भारतीय का सिर ऊंचा कर दिया है। वहीं कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने स्व रचित कविता गाकर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने भारत की प्रचंड जीत पर अपने ओर से सभी विद्यालय परिवार को रसगुल्ला खिलाकर मुंह मिठा करवाया।पूर्व प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम तीन बार विश्व कप जीतने वाला पहला मुल्क है और न केवल भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की,बल्कि जीत के साथ कई मिथक को भी तोड़ दिया।गुजरात के अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत के लिए यादगार बन गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930