Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वर्दी घोटाले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड्स डीआईजी सस्पेंड, जांच समिति गठित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

देहरादून। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े कथित घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से संबंधित है। टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आने के बाद महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव की पुष्टि की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री धामी ने डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त जांच समिति के गठन के निर्देश दिए हैं।

सूचना विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागों में कार्य संस्कृति में सुधार लाया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930