लालू-राबड़ी ने लौटाई पूरी सुरक्षा, पटना आवास खाली, सरकारी फैसले पर जताया विरोध

Share

पटना, 06 जून: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया है।

सुरक्षाकर्मियों को लौटाने का निर्देश

जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने सुरक्षा में लगे जवानों को आवास छोड़ने का निर्देश दिया, जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी वहां से हट गए। इसके बाद आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई और परिसर में सन्नाटा छा गया।

राजद ने की पुष्टि

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम सुरक्षा में कटौती के फैसले के विरोध में उठाया गया है। सुरक्षाकर्मी अपने-अपने बैरक लौट गए हैं और मुख्य प्रवेश द्वार से भी सुरक्षा हटा ली गई है।

पहले हुई थी सुरक्षा की समीक्षा

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने कई वीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन किया था। इसी समीक्षा के बाद लालू परिवार की सुरक्षा में बदलाव किया गया।

सुरक्षा में कमी, सुविधाएं जारी

नई व्यवस्था के तहत लालू प्रसाद यादव को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते निर्धारित सुरक्षा सुविधाएं मिलती रहेंगी, जिनमें हाउस गार्ड, अंगरक्षक, पायलट वाहन, एस्कॉर्ट और बुलेटप्रूफ वाहन शामिल हैं।
वहीं राबड़ी देवी को भी महिला और पुरुष अंगरक्षकों, पायलट और एस्कॉर्ट वाहन के साथ बुलेटप्रूफ कार की सुविधा जारी रहेगी, हालांकि सुरक्षा बलों की संख्या पहले की तुलना में कम कर दी गई है।

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बदलाव नहीं

इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह भी सामने आया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सियासी हलकों में चर्चा तेज

लालू और राबड़ी देवी के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे सुरक्षा कटौती के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930