Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लालू परिवार का सरकारी आवास बदला जाएगा, 20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड खाली कराने पर रोहिणी आचार्य की नाराज़गी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलने का आदेश जारी कर दिया है। लंबे समय से लालू प्रसाद यादव का परिवार 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रहा था, लेकिन अब उन्हें इसे खाली कर 39, हार्डिंग रोड में स्थानांतरित होना होगा। भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया।

रोहिणी आचार्य का तंज

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

करीब दो दशकों बाद सरकारी आवास खाली कराने के फैसले पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। RJD नेता और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताते हुए सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने एक्स पर लिखा, सुशासन बाबू का विकास मॉडल… करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा?”
रोहिणी ने कहा कि सेहत को देखते हुए कम से कम लालू यादव के राजनीतिक कद का सम्मान होना चाहिए।

राजनीतिक रूप से अहम रहा है 10 सर्कुलर रोड

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

10 सर्कुलर रोड लंबे समय से RJD का प्रमुख राजनीतिक केंद्र रहा है। 2005 से लालू–राबड़ी परिवार इसी आवास में रह रहा है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों, टिकट चयन, रणनीतिक फैसलों सहित कई बड़े राजनीतिक निर्णय इसी आवास से संचालित होते रहे हैं।
इसी कारण विपक्ष इस कदम को सरकार की “राजनीतिक कार्रवाई” के तौर पर देख रहा है।

सरकारी आदेश के बाद बढ़ी सियासी गर्मी

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आवास बदलने के फैसले के बाद RJD और सत्तारूढ़ NDA के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। वहीं, 39 हार्डिंग रोड पर लालू परिवार के स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930