Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच वर्षीय अंश कुमार और चार वर्षीय अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी पर झारखंड पुलिस को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने रांची के उपायुक्त को पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का निर्देश भी दिया है।

बच्चों की बरामदगी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर झारखंड पुलिस टीम की सराहना की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम जिंदगियां आज़ाद हुई हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बीते कुछ दिन बेहद परेशान करने वाले रहे। शुरुआत में पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी, लेकिन दूसरे राज्य में घटित इसी तरह की घटनाओं से तार जोड़ते हुए रांची पुलिस ने जिस सूझबूझ और रणनीति से अपराधियों तक पहुंच बनाई और बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया, वह अत्यंत सराहनीय है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जांच अभियान यहीं समाप्त नहीं किया जाएगा। राज्य के भीतर और राज्य के बाहर घटित ऐसी घटनाओं की गहन जांच करते हुए अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रांची पुलिस सहित झारखंड पुलिस की पूरी टीम को तत्परता, साहस और कार्यकुशलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा अंश और अंशिका के परिवार को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि इस पल की असीम खुशी को केवल एक मां और परिवार ही महसूस कर सकता है। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए झारखंड पुलिस टीम को पुनः बधाई दी। साथ ही उपायुक्त (डीसी) रांची को निर्देश दिया कि अंश और अंशिका के परिवार को सभी आवश्यक सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए इसकी जानकारी भी दी जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उल्लेखनीय है कि धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी खटाल इलाके से 2 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे बिस्किट खरीदने निकले दोनों भाई-बहन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। 12 दिनों तक चले सघन खोज अभियान के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। झारखंड पुलिस की कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के चलते दोनों मासूमों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930