Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लातेहार से तिरुपुर तक रोजगार की उड़ान, मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 15 अभ्यर्थियों की हुई प्लेसमेंट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लातेहार: जिला नियोजन सह जिला कौशल पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 15 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को दक्ष अकादमी स्किल सेंटर, लातेहार से तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित केपीआर मिल्स में कार्य के लिए भेजा गया।

रवानगी से पहले दी गई आवश्यक जानकारी

रवानगी से पूर्व स्टेट हेड मानवेन्द्र कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों को रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रोजगार के माध्यम से मिलने वाले लाभों और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अभ्यर्थियों को अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

करियर के प्रति सजग रहने की सलाह

प्लेसमेंट टीम की सदस्य ममता ने भी अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं और उन्हें अपने करियर के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने का संदेश दिया।

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

केंद्र प्रबंधक नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार प्राप्त कर वे न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031