राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पैरा एथलीटों को किया सम्मानित, सोमन राणा को 30 और झंडू कुमार को 15 लाख

Share

पटना, 29 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले राज्य के पैरा एथलीट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मान राशि के चेक प्रदान किए।

सोमन राणा को 30 लाख, झंडू कुमार को 15 लाख

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष एफ-57 शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के पैरा एथलीट सोमन राणा को 30 लाख रुपये तथा पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक दिया।

इस दौरान दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत कर राष्ट्रमंडल खेलों के अनुभवों की जानकारी ली और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों की उपलब्धि बिहार के लिए गौरव

सम्राट चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाने के साथ बिहार को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गौरवान्वित किया है। राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करना सरकार और बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों की उपलब्धियां राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग और सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031