नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को बधाई दी है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर देशभर में खुशी की लहर है।
झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक
भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला। उन्होंने यह उपलब्धि शुक्रवार देर रात हासिल की और देश को प्रतियोगिता का पहला मेडल दिलाया।
पीएम मोदी ने दी खास बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर झंडू कुमार की सराहना करते हुए लिखा कि यह जीत उनकी ताकत, मेहनत और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि झंडू कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि झंडू कुमार की यह उपलब्धि देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह खेल जगत में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी।






