राष्ट्रपति के साथ हुए व्यवहार पर भड़के बाबूलाल मरांडी, ममता सरकार को घेरा

Share

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल सरकार की ओर से राष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की है।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान संथाल आदिवासी समाज की बेटी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार का रवैया न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है,बल्कि यह आदिवासी समाज की भावनाओं को भी आहत करता है। राष्ट्रपति के शब्दों में जो पीड़ा और असहजता झलक रही थी,वह पूरे देश ने महसूस की।

उन्होंने कहा कि ममता दीदी,राजनीति अपनी जगह है,लेकिन राष्ट्र के सर्वोच्च पद और उससे जुड़े प्रोटोकॉल का सम्मान हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। आपसे अपेक्षा थी कि आप लोकतांत्रिक मर्यादाओं,संवैधानिक पदों के सम्मान और शिष्टाचार का पालन सुनिश्चित करेंगी,लेकिन आपने सत्ता के अहंकार में राष्ट्रपति पद की गरिमा और संथाल आदिवासी समाज को अपमानित करने का काम किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930