राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के डर से ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु के पास रिसॉर्ट में रखा गया

Share

बेंगलुरु। आगमी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका के मद्देनजर ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु लाया गया है। इन नौ विधायकों के रामनगर जिले के बिदादी स्थित वंडरला रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व में पार्टी के 14 विधायकों में से नौ विधायक देररात बेंगलुरु पहुंचे। सूत्रों के अनुसार शेष विधायक भी आज बेंगलुरु पहुंच सकते हैं। मतदान के दिन इन विधायकों के भुवनेश्वर लौटने की संभावना है।

इस बार राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे मैदान में हैं। उन्हें जिताने के लिए क्रॉस वोटिंग कराए जाने की आशंका से कांग्रेस चिंतित है। इसी कारण विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें बेंगलुरु लाया गया है, ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है।

कांग्रेस ने इस चुनाव में बीजेडी उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को समर्थन देने की घोषणा की है। संख्याबल के लिहाज से बीजू जनता दल और कांग्रेस के पास दूसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त मत हैं, फिर भी दिलीप रे के मैदान में उतरने से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है।

वर्ष 2022 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेडी के लगभग 12 विधायकों के क्रॉस वोटिंग किए जाने की पृष्ठभूमि को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रिसॉर्ट पहुंचने पर विधायकों का राज्य कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। वंडरला रिसॉर्ट के आसपास कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930