Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची से लापता मासूम अदिति का अब तक कुछ पता नहीं, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची : झारखंड की राजधानी Ranchi के कोकर इलाके से लापता मासूम अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 9 मई से गायब बच्ची की तलाश में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सूचना देने वाले के लिए घोषित इनाम राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर अब 1 लाख रुपये कर दी है।

एनडीआरएफ ने फिलहाल रोका सर्च अभियान

कई दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद एनडीआरएफ की टीम ने फिलहाल अपना अभियान रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस लगातार इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अदिति के परिजन भी थाना पहुंचकर पुलिस के साथ फुटेज देख रहे हैं, लेकिन अब तक किसी कैमरे में ऐसा कोई अहम सुराग नहीं मिला है, जिससे बच्ची तक पहुंचा जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच हर संभावित एंगल से कर रही है। इलाके में लगातार पूछताछ और छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश बना हुआ है। लोग बच्ची की जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई अहम सुराग हाथ लग सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031