Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला मार्ग; पलामू, गढ़वा, रोहतास के यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू: दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने धनबाद मंडल के सीपीडीआर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 23 जून से 27 जून 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने की घोषणा की है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

एनआई कार्य के कारण प्रभावित रेल सेवा

रेलवे के अनुसार, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 17 जून से 22 जून तक और मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 23 जून से 27 जून तक चलेगा। इस अवधि में पलामू और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची–सासाराम इंटरसिटी रद्द

सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ा है। ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस और 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस को 23 से 27 जून 2026 तक रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन पलामू, गढ़वा और रोहतास जिले के यात्रियों के लिए प्रमुख संपर्क साधन मानी जाती है।

पैसेंजर और मेमू ट्रेनें भी रद्द

बरकाकाना–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–चोपन, गोमो–बरवाडीह तथा डेहरी ऑन सोन–बरवाडीह सहित कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित तिथियों में पूरी तरह बंद रहेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला मार्ग

हटिया–नई दिल्ली, रांची–नई दिल्ली, आनंद विहार–हटिया, हावड़ा–जबलपुर, टाटा–जम्मूतवी और धनबाद–भोपाल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव खत्म

रेलवे ने 23 से 27 जून के बीच बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को भी वापस लेने का निर्णय लिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस अवधि में डाल्टनगंज या महुआमिलान स्टेशन का उपयोग करें। साथ ही यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त करें।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा, सूचना पट, एसएमएस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार जानकारी दी जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930