रांची विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नए रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति

Share

रांची: रांची विश्वविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विश्वविद्यालय को नया रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक मिल गया है, जिससे शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नए आदेश के तहत डॉ. राजकुमार शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा इससे पहले डोरंडा कॉलेजके प्राचार्य के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं संजय कुमार सिंह को एक बार फिर परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। इससे पहले भी वह परीक्षा नियंत्रक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और परीक्षा संचालन का व्यापक अनुभव रखते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इन नियुक्तियों से शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। नए आदेश के बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न लंबित कार्यों के निष्पादन में भी गति आने की संभावना है।

रांची विश्वविद्यालय के इस प्रशासनिक बदलाव को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930