Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में भारी बारिश का कहर: निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में गिरीं कई गाड़ियां, बड़ा हादसा टला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: राजधानी रांची में रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। इसी बीच मेन रोड स्थित राज अस्पताल के पास एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन भवन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में कई वाहन गिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश से निर्माण स्थल के आसपास की मिट्टी पूरी तरह भीगकर कमजोर हो गई थी। तेज पानी के बहाव और दबाव के कारण जमीन अचानक धंस गई, जिससे वहां खड़ी कई कारें देखते ही देखते गड्ढे में समा गईं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त किसी भी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे संभावित जानी नुकसान टल गया। हालांकि, गड्ढे में गिरने से वाहनों को भारी क्षति पहुंची है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गहरे गड्ढे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, भारी बारिश के चलते मेन रोड सहित शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031