रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 थाना प्रभारियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Share

-राजधानी पुलिस में तबादलों का दौर जारी

रांची में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। रांची एसएसपी के निर्देश पर 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का अलग-अलग थानों, ओपी और टीओपी में प्रभारी के रूप में तबादला किया गया है।

इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से कार्रवाई

रांची पुलिस प्रशासन लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों का तबादला कर रहा है।

हाल ही में खलारी, बुंडू और जगन्नाथपुर समेत सात थाना प्रभारियों को बदला गया था। अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर थाना और ओपी प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है।

जानिए किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी

  • शैलेन्द्र टुडू — थाना प्रभारी, नरकोपी
  • कफील अहमद — थाना प्रभारी, बेड़ो
  • विकास कुमार पासवान — ओपी प्रभारी, मुरी
  • दिनेश कुमार ठाकुर — थाना प्रभारी, विधानसभा
  • शिवनारायण तिवारी — थाना प्रभारी, ईटकी
  • गगन कुमार ठाकुर — थाना प्रभारी, सिकिदिरी
  • दुलाल कुमार महतो — थाना प्रभारी, तमाड़
  • कुंदन कुमार — थाना प्रभारी, दशमफॉल
  • अभिषेक कुमार — थाना प्रभारी, राहे
  • राहुल — प्रभारी, मोराबादी टीओपी
  • अक्षय कुमार — प्रभारी, एदलहातू टीओपी
  • विवेक कुमार — प्रभारी, चुटुपालू टीओपी
  • पूजा विभुति उरांव — प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)
  • अवध बिहारी कुंवर — यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव
  • धर्मेन्द्र कुमार — यातायात थाना प्रभारी, पंडरा

तुरंत योगदान देने का निर्देश

रांची एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31