रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।
सांस्कृतिक महोत्सव का दिया निमंत्रण
इस मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने राज्यपाल को 1 से 3 मई तक ऑड्रे हाउस में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा
रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, जिससे उनकी पहचान बढ़ती है और आजीविका को मजबूती मिलती है।
सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महोत्सव से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।
- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Post Views: 71






