रांची में कांग्रेस का धरना, महंगाई, बेरोजगारी और नीट मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

Share

प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन में केंद्र की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

रांची: राजधानी रांची में बुधवार को प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की ओर से नागा बाबा खटाल लोक भवन के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

धरने में महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सोना कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया गया।

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल, दूध समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सोना कारोबार और उससे जुड़े करीब तीन करोड़ लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

नीट परीक्षा में निष्पक्ष जांच की मांग

धरने में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केशव महतो कमलेश बोले- जनता की आवाज उठाती रहेगी कांग्रेस

धरना-प्रदर्शन में केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने का काम करती रहेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31