रांची में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी, 10 तक जिले के सभी स्कूल बंद

Share

रांची। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी दो दिन बढ़ा दी गयी है। डीसी के आदेश पर रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 9 से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दी गयी है। ठंड कारण पहले से ही स्कूलों को 6 से 8 तक बंद रखा गया था।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए ठंड की छुट्टी दो दिन और आगे बढ़ा दी गयी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी गयी है। सरकार की ओर से जारी छुट्टी के आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के यदि दौरान किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार कर सकते हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के संचालन को लेकर भी विद्यालयों को निर्णय लेने की छूट दी गई है।

स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्हें ई-विद्या वाहिनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इन जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में यह ठंड उत्तर-पश्चिमी हवाओं के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर सक्रिय होने के कारण बढ़ी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड

राज्य में ठंड का असर तापमान के आंकड़ों में भी साफ नजर आ रहा है। हजारीबाग में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खूंटी में 3.2, डालटेनगंज में 3.4 और लोहरदगा में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले दिन तक के लिए भी नौ जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930