Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची: भारी बारिश की चेतावनी, 19 जून को सभी स्कूल बंद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: मौसम विभाग ने 19 जून को रांची में तेज और भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिले को रेड जोन में रखा गया है, जिसका मतलब है कि बहुत ज्यादा वर्षा होने की संभावना है। इस चेतावनी को देखते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

आदेश किन-किन स्कूलों पर लागू होगा

यह आदेश कक्षा केजी से 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • सरकारी स्कूल
  • गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूल
  • सहायता प्राप्त स्कूल
  • अल्पसंख्यक स्कूल

आदेश की पालना अनिवार्य

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अगर कोई स्कूल इस आदेश की अवहेलना करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी शिक्षक, प्रधानाध्यापक और शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किया गया है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से संपर्क में रहें और मौसम से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31