रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले बिहार के पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Share

दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात, बिहार की सड़क परियोजनाओं पर हुई बातचीत

भागलपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इं. शैलेंद्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास, सड़क अवसंरचना और जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

सड़क परियोजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

मुलाकात के दौरान इं. शैलेंद्र ने पथ निर्माण मंत्री का दायित्व संभालने के बाद विभाग की उपलब्धियों, चल रही विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी रक्षा मंत्री को दी।

उन्होंने राज्य में बेहतर सड़क संपर्क, आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।

मार्गदर्शन को बताया प्रेरणादायक

मुलाकात के बाद इं. शैलेंद्र ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता का मार्गदर्शन उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस आत्मीय भेंट से उन्हें जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन अधिक समर्पण, प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ करने की प्रेरणा मिली है।

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी गति

पथ निर्माण मंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31