Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यूपी में होली पर चार दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री योगी ने दिए वेतन देने के निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर अब 3 मार्च को भी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। इससे पहले होली पर 2 और 4 मार्च को अवकाश घोषित था। इसके बदले 28 फरवरी काे राज्य कार्यालयखुलेंगे। प्रदेश में 4 मार्च काे रंग खेला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाेली से पहले वेतन देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को सरकारी आवास पर एक बैठक कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्दश दिए कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें। आउटसोर्सिंग/संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि शनिवार 28 फरवरी को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इसके बदले में सभी कर्मचारियों को 3 मार्च को अवकाश मिलेगा। उप्र में अब होली के अवसर पर तीन दिन यानी 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा। इससे पहले एक मार्च को रविवार होने की वजह से लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धर्माचार्याें के अनुसार इस साल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह 2 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को रंग खेला जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31