Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण, मुख्यमंत्री योगी बोले—संवर रहा भारत का भविष्य

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन के सभागार में 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण व 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 137 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 702 आंगनवाड़ी केंद्रों एवं 71 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नवजात शिशु सुपोषित और मां स्वस्थ है, तो भारत का भविष्य सशक्त है। इसके लिए पिछले 9 वर्षों के अंदर डबल इंजन सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। पहले डेढ़ लाख बच्चे जो कुपोषित थे, वे सुपोषित हुए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि “डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है। हम आंगनबाड़ी केंद्र की नींव मजबूत कर रहे हैं। भारत का भविष्य संवर रहा है। सुखद परिणाम सभी के सामने हैं। पहले शराब माफिया पोषण वितरित करता था। चीजें खाने लायक नहीं दी जाती थीं। ठेका देने वाले आज नारेबाजी करते हैं। पहले सरकार में माफिया का वर्चस्व था। आज बिना पैसा दिए नौकरी मिल रही है। क्या ये 2017 से पहले संभव था। पहले वाली सरकार होती तो नौकरी नहीं मिलती। तब सिफारिश और पैसा दोनों चलता था।” पहले पर्ची और खर्ची का बोलबाला था। गरीबों के हक पर डकैती डाली जाती थी।

योगी ने कहा कि जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब की पीड़ा को नहीं देख सकते। वे मंचों पर भाषण देंगे, लेकिन वे उस पीड़ा के साथ जुड़ नहीं सकते। वर्ष 2017 के पहले सिफारिश और पैसा दोनों चलता था, ये लोग प्रदेश के साथ सौदेबाजी करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है और मैं विभाग से कह रहा था, हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास स्मार्टफोन होना चाहिए। हमारी महिला कार्यकत्री जो मेहनत करती हैं, उसका रियलटाइम डाटा हमें समय पर नहीं मिल पाता, जिसकी वजह से डाटा अपलोड न होने की स्थिति में हमारी रैंकिंग कम रहती है। इसलिए यह स्मार्टफोन देना आवश्यक है। उन्हें उसमें पारंगत करना में आज मुझे प्रसन्नता है। स्मार्टफोन वितरण हर जनपद में आयोजित हो रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, महापाैर सुषमा खर्कवाल, विधायक डा. नीरज शुक्ला, विधायक योगेश शुक्ला व एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930