Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम घोषित, कल हाेगा नामांकन व वापसी और 14 काे मतदान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत 13 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने, उनकी जांच होने और उसी दिन नाम वापसी हाेगी। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में हाेंगे ताे 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और उसके बाद मतगणना कर नए अध्यक्ष की घाेषणा भी कर दी जाएगी। संभव है कि 3 दिसंबर काे ही नए अध्यक्ष का चेहरा स्पष्ट हाे जाएगा। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और पीयूष गोयल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और पूरी चुनाव प्रक्रिया उन्हीं के पर्यवेक्षण में संपन्न कराई जाएगी।

भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया ​कि 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे और उसी दिन शाम तक नामांकन पत्राें की जांच और वापसी की समय सीमा तय की गई है। उन्होंने बताया कि अगर सिर्फ एक उम्मीदवार नामांकित होता है, तो सर्वसम्मति से चुनाव होगा लेकिन अगर नाम वापसी के बाद एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो अगले दिन 14 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घाेषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चयन होगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अंतिम फैसला सुनाएंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने शुक्रवार काे पार्टी कार्यालय लखनऊ में बताया कि चुनाव में प्रांतीय परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, जिला-महानगर अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख नेताओं को लखनऊ बुलाया गया है। हालांकि मतदान की स्थिति में वही सांसद, विधायक, पदाधिकारी मतदान करेंगे, जिनके नाम संगठन की ओर से जारी मतदाता सूची में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी डाॅ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष काे लेकर लग रहे कयासचुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी स्तर और उससे जुड़े संगठनों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर तरह—तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई जाति के आधार पर तो कोई संगठन कौशल और क्षेत्र के आधार पर नाम बता रहा है। बहरहाल अब इतना तो साफ है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा एक—दो दिन में सामने आ जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930