मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची दतिया, पीतांबरा पीठ में की पूजा

Share

दतिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार देर शाम मध्य प्रदेश के प्रवास पर दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वानखंडेश्वर महादेव मंदिर गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से झांसी पहुंची और वहां से वे देर शाम सड़क मार्ग से कार द्वारा दतिया आईं। टोल प्लाजा से लेकर श्री पीतांबरा पीठ तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास ‘माई कृपा’ पहुंचीं। उन्होंने डॉ. मिश्रा और उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा रात्रि भोज किया। इस दौरान स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई।

दतिया प्रवास के पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता देर रात झांसी के लिए रवाना हुईं। वहां से उन्होंने ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के आगमन से शहर में राजनीतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930