मुंबई में बिहार के युवक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए लोगों ने शव पहुंचने पर सड़क किया जाम

Share

पटना, 02 अप्रैल — Dharavi में बिहार के एक युवक की हत्या के बाद उसका शव गांव पहुंचते ही आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध में सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा

मृतक का शव गुरुवार तड़के शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र स्थित वैद्यनाथपुर गांव पहुंचा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शिवहर-तरियानी-मीनापुर स्टेट हाइवे को वैद्यनाथपुर के पास पूरी तरह जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आगजनी और यातायात बाधित

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टायर जलाकर सड़क पर आगजनी की, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने आया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली। इस अनदेखी से नाराज लोगों ने न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ प्रदर्शन किया।

25 वर्षीय युवक की हुई थी हत्या

मृतक की पहचान धीरज कुमार ठाकुर (25) के रूप में हुई है, जो शिवहर जिले के वैद्यनाथपुर गांव के निवासी थे। उनकी हत्या 30 मार्च की सुबह मुंबई के धारावी माहिम फाटक इलाके में कर दी गई थी।

पैसे के विवाद में हत्या का आरोप

मृतक के भाई नीरज कुमार ठाकुर ने मुंबई के शाहूनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में कई लोगों को नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि पहले पैसे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद साजिश के तहत धीरज की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विरोध करने पर उनके भाइयों पर भी हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया शव

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। एंबुलेंस के जरिए शव को गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और लोग सड़क पर उतर आए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30