महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भीषण गोलीबारी, पुलिस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त

Share

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के फोदेवाडा इलाके स्थित अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में शुक्रवार को तीन नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सी-60 का एक जवान का बलिदान हो गया है, जबकि दूसरा घायल है। घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी तबीयत स्थिर बताई गई है।

गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बताया कि भामरागढ़ तहसील के फोदेवाडा इलाके के अबुझमाड़ जंगल में गोपनीय जानकारी के आधार पर सी-60 के जवानों ने गुरुवार से सर्च ऑपरेशन शुरु किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कल एक नक्सली की मौत हो गई थी और एक जवान भी घायल हुआ था। लेकिन पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को आज सुबह फिर से शुरू किया, जो अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने नक्सलियों के दो अड्डों को ध्वस्त कर दिया है और उन अड्डों पर तलाशी के दौरान एक महिला माओवादी और एक पुरुष माओवादी के शव बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन अब तक कुल 3 माओवादी मारे जा चुके हैं, लेकिन तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक एकके -47 और एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है।

इस मुठभेड़ में घायल जवान दीपक चिन्ना मडावी (38) को तत्काल हेलीकाप्टर से भामरागढ़ उपजिला अस्पताल में लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि जवान जोगा मडावी भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया और भामरागढ़ में फस्र्ट एड दिया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें आगे के इलाज के लिए गढ़चिरौली ले जाया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930