Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मल्लिकार्जुन खरगे का दावा—तमिलनाडु और केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय, पश्चिम बंगाल पर भी दिया बयान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कलबुर्गी, 30 अप्रैल ।ल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में असम में कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, लेकिन पार्टी इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी।

पश्चिम बंगाल पर भी दिया बयान

मीडिया से बातचीत में खरगे ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि वहां तृणमूल कांग्रेस के आगे रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी है, जबकि कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमसी दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं और स्थिति दो दिन में साफ हो जाएगी। पूर्ण नतीजे आने के बाद टीएमसी को समर्थन देने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सफाई

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर खरगे ने कहा कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बातें कुछ लोगों की व्यक्तिगत राय हैं और अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हाईकमान की भूमिका अहम

खरगे ने कहा कि पार्टी के निर्णयों में सोनिया गांधी की भूमिका अहम रहती है और जरूरत पड़ने पर राहुल गांधी से भी चर्चा की जाती है। फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री मौजूद हैं, इसलिए नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930