मंत्री रामकृपाल यादव ने कृषि विभाग में संभाला अपना पदभार, अधिकारियों ने किया स्वागत

Share

पटना  :   बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को अपने विभाग में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारिय़ों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया.  

 अपने विभाग में कार्यभार संभालने के बाद रामकृपाल यादव ने कहा कि आज सबसे पहले आभार व्यक्त करना चाहूंगा अपने नेतृत्व का और मुख्यमंत्री जी का जिन्होंने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. कृषि विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण है. यह विभाग हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ है. किसानों के हित के लिए खेत में उत्पादन बढ़े, उनकी क्षमता और बढ़ा सके, उनकी आमदनी और बढ़े, इसके लिए मैं प्रयास करूंगा.

 बिहार में किसान खेती पर निर्भर रहता है. इसके लिए बहुत सारी काम भारत सरकार और राज्य सरकार करती रही है. मैं उस काम को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करूंगा. बिहार विकास के लिए कृषि का विकास होना बहुत अनिवार्य है. प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना है कि खुशहाल भारत के लिए मजबूत किसान का होना बहुत जरूरी है. किसानों का खुशहाल होना हमारी पहली प्राथमिकता है. नीतीश कुमार जी अन्नदाता को भगवान का स्वरूप मानते हैं. किसानों की आमदनी दुगुना तीगुना कैसे हो यह हमारी पहली प्राथमिकता होगा. भ्रष्टाचार मुक्त काम करें, इसके लिए हमारा प्रयास होगा. कृषि विभाग के जितने भी अधिकारी हैं, सभी को विश्वास में लेकर के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर के हमलोग काम करेंगे.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930