Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में आने लगे 2500 रुपये, देखें प्रखंडवार लिस्ट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

RANCHI : मंईयां सम्मान योजना का लाभ इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजनी शुरू कर दी है। रांची जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि पहले चरण में जिले की 3,40,063 महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। कुल मिलाकर जिले में 85 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है।

हालांकि पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि महिलाओं को एक साथ दो किस्तें यानी कुल 5000 रुपये मिलेंगे, लेकिन फिलहाल अप्रैल महीने की पहली किस्त ही जारी की गई ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जिलेवार लाभार्थियों की संख्या :

जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिन लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी गई है, उनकी सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जल्द कराएं आधार सीडिंग

प्रशासन की ओर से यह भी अपील की गई है कि जिन महिलाओं का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, वे जल्द से जल्द आधार सीडिंग करा लें। आधार सीडिंग न होने पर योजना की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।इस बीच प्रशासन की ओर से वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी जारी है। जैसे ही वेरिफिकेशन पूरा होगा, बाकी पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ ट्रांसफर किया जाएगा

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930